पहले महिला आईपीएल के लिए आज क्रिकेटरों की नीलामी होगी। इस दौरान हिमाचल की पांच क्रिकेटरों पर भी बोली लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल की इन क्रिकेटरों पर धनवर्षा हो सकती है। हिमाचल की ओर से हरलीन देओल, सुषमा वर्मा, सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा के नाम नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
हरलीन ने अपना बेस प्राइज 40 लाख रुपये और सुषमा वर्मा ने 30 लाख रुपये रखा है। इन दोनों क्रिकेटरों पर बोली लगना तय है। इसके अलावा सुष्मिता कुमारी, चित्रा जम्वाल और वसुवी फिस्टा ने बेस प्राइज 10-10 लाख रुपये रखा है। बोली के लिए 409 क्रिकेटर पंजीकृत हैं।