छात्रों ने वैक्सीन लगवाने को लेकर दिखाया उत्साह, सुबह साढ़े नौ बजे शुरू हुई
वैक्सीनेशन
मशोबरा ब्लॉक में 2189 बच्चों को लगी वैक्सीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला के निजी और सरकारी स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं का कोरोना टीकाकरण सोमवार को शुरू हो गया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत पहले रोज छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
वैक्सीन लगवाने के लिए विद्यार्थी साढ़े नौ बजे ही परिसर में पहुंच गए थे। अभिभावक भी अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाकर कोरोना महामारी से सुरक्षित रखने के लिए बच्चों के साथ वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए स्कूल परिसरों में पहुंचे थे। स्कूलों में आधार कार्ड के साथ ही छात्र पहुंचे थे। छात्रों ने स्वयं कोविड-19 ऑनलाइन एप्लीकेशन में अपने को टीकाकरण शुरू होने से पहले पंजीकृत करवा दिया था। दोपहर बाद तक छात्र छात्राओं को टीका लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर दिया था। जिले में कुल 7225 को वैक्सीन लगाई गई। जिले में पहले दिन 7694 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था।
राजधानी शिमला के ब्लॉक मशोबरा के तहत आने वाले बीस स्कूलों में सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इन बीस स्कूलों में पहले दिन 2189 बच्चों को वैक्सीन लगी। बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश प्रताप ने यह जानकारी दी। बताया कि माउंट शिवालिक स्कूल 40, जीएसएस (गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) खलग मेें 200, पीएचसी जटोली मेें 126, संजय गांधी 10, डीएवी न्यू शिमला 400, जीएसएसएस कोटी 111, जीएसएसएस कुफरी 65, जीएसएसएस गुम्मा 65, आंदड़ी एचपीयू मॉडल स्कूल समरहिल 30, मांदरी जीएसएसएस दाड़गी 117, जीएसएसएस खलीनी 65, हिलग्रोव पब्लिक स्कूल मल्याणा 50, जीएसएसएस मशोबरा 114, जीएचएस टिक्कर में 24, जीएसएसएस बल्देयां 121, पीएचसी विकासनगर 78, मैहली 100, जीएसएसएस हलोग धामी राजा दलीप सिंह प्राइवेट एसवीएम 220, जीएसएसएस शकराह में 60 और घणाहट्टी में 192 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई।