फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरीश रावत का वारः बोले-सही जगह पहुंचे सुखराम, भाजपा को उनकी जरूरत

Fri, 27 Oct 2017 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंडित सुखराम के भाजपा में जाने पर कहा कि वे सही जगह पर पहुंचे हैं और भाजपा को भ्रष्टाचार के लिए उनकी जरूरत है। उन्होंने ये बयान पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के भाजपा में जाने पर ये बात कही। 
विज्ञापन



रावत ने भाजपा के केंद्रीय नेता थावर चंद गहलोत के पिछड़ा वर्ग आयोग विधेयक पर दिए बयान पर कहा कि कांग्रेस ने हर सही विधेयक को पारित करने में सरकार की मदद की है। इस विधेयक में तकनीकी खामियों का ही कांग्रेस ने विरोध किया।

कांग्रेस सदा ही पिछडे़ वर्ग की सच्ची हितैषी रही है। रावत ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। हरीश रावत ने कहा कि उनका आरोप है कि भारत सरकार समाज, गरीबों, दलितों, पिछडे़ वर्गों और अल्पसंख्यकों के बजट में लगातार कटौती कर रही है। ये अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाली बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में वीरभद्र सरकार ने इस कार्यकाल में संगठित क्षेत्र में 71,060 और असंगठित क्षेत्र में 1,25,000 लोगों को रोजगार दिया है। करीब 16 हजार बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है।

कांग्रेस के नेताओं के जमानत पर चलने के भाजपा नेताओं के बयान पर रावत ने कहा कि आरोप लगाना भाजपा का स्वभाव है। भाजपा नेता झूठ को सच में बदलने को प्रयासरत रहते हैं।

उन्होंने कहा कि क्राइम वाच संगठन ने बताया है कि भाजपा के 23 प्रतिशत लेजिस्लेचर्स ऐसे हैं, जिन पर मुकदमे चले हैं या बेल पर है। हिमाचल में भी खोजेंगे तो ऐसे जनप्रतिनिधि भाजपा में भी मिल जाएंगे। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान, प्रवक्ता संजय सिंह चौहान के अलावा महेंद्र चौहान, महेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें