उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंडित सुखराम के भाजपा में जाने पर कहा कि वे सही जगह पर पहुंचे हैं और भाजपा को भ्रष्टाचार के लिए उनकी जरूरत है। उन्होंने ये बयान पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा के भाजपा में जाने पर ये बात कही।
रावत ने भाजपा के केंद्रीय नेता थावर चंद गहलोत के पिछड़ा वर्ग आयोग विधेयक पर दिए बयान पर कहा कि कांग्रेस ने हर सही विधेयक को पारित करने में सरकार की मदद की है। इस विधेयक में तकनीकी खामियों का ही कांग्रेस ने विरोध किया।
कांग्रेस सदा ही पिछडे़ वर्ग की सच्ची हितैषी रही है। रावत ने वीरवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार वार्ता की। हरीश रावत ने कहा कि उनका आरोप है कि भारत सरकार समाज, गरीबों, दलितों, पिछडे़ वर्गों और अल्पसंख्यकों के बजट में लगातार कटौती कर रही है। ये अर्थव्यवस्था को कमजोर करने वाली बात है।