फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए के सेब ने कम की हिमाचली सेब की मांग, बागवानों को नुकसान

Thu, 09 Aug 2018 01:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की बड़ी मंडियों में यूएसए के सेब की दस्तक के बाद हिमाचली सेब के रेट गिर गए हैं। इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से पहले यूएसए से हजारों मीट्रिक टन सेब आयात कर भारत पहुंच गया है। यूएसए का सेब सस्ता बिकने के कारण हिमाचली सेब की डिमांड घट गई है। बीते सप्ताह के मुकाबले हिमाचली सेब के रेट 2900 से घट कर 1900 रह गए हैं।

विज्ञापन


यूएसए से आयात किया गया सेब सीए स्टोर का है जो कि 15 से 20 दिन में खराब हो जाएगा, इसलिए जल्दी खपाने के लिए विदेशी सेब को सस्ते दामों पर बेचा जा रहा है। हैरत की बात यह है कि शिमला में भी इन दिनों हिमाचली सेब के साथ यूएसए का सेब बेचा जा रहा है हालांकि शिमला पहुंचाने पर खर्चा अधिक आने के कारण यहां रिटेल में यूएसए का सेब 250 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

मोदी सरकार ने हिमाचली सेब को बढ़िया दाम दिलवाने के नाम पर दो महीने पहले विदेशी सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का एलान किया था। सरकार ने अमेरिका के सेब पर आयात शुल्क बढ़ाते हुए इसे 50 से बढ़ाकर 75 फीसदी करने का एलान किया था। बढ़ा हुआ आयात शुल्क तुरंत लागू न होने के कारण यूएसए से देश के कारोबारियों ने हजारों मीट्रिक टन सेब आयात कर लिया। यूएसए के सेब की एंट्री से अब हिमाचली सेब की डिमांड घट गई है। चेन्नई और हैदराबाद से आए सेब खरीदार भी लौट गए हैं।
विज्ञापन


इंपोर्टेड सेब के रेट गिरने से लोकल सेब के रेट गिरे
भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव गिरीश चौहान ने बताया कि इंपोर्टेड सेब के रेट गिरने के बाद लोकल सेब की कीमतों में गिरावट आई है। मार्केट में इंपोर्टेड सेब खत्म होने के बाद लोकल सेब की कीमतें बढ़ने की उम्मीद है। 

मद्रास और मुंबई से पहुंच रहा यूएसए का सेब
भाटिया फ्रूट कंपनी दिल्ली के कारोबारी विनोद भाटिया का कहना है कि मद्रास और मुंबई से भारी मात्रा में यूएसए का सेब दिल्ली पहुंच रहा है। होटलों में यूएसए के सेब की भारी डिमांड है। यूएसए के सेब की बेहतर ग्रेडिंग के चलते फ्रूट बास्केट में इसका इस्तेमाल होता है।
 
एक हफ्ते में 800 से 1000 रुपये तक गिर गए दाम
बुधवार को भट्ठाकुफर मंडी में रायल सेब 1500 से 1900 रुपये प्रति पेटी की दर से बिका। एक हफ्ते पहले इसी मंडी में रायल सेब 2500 से 2900 रुपये प्रति पेटी बिक रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें