कॉन्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल चैल्सी में शनिवार को नई स्टूडेंट काउंसिल को शपथ दिलाई गई। स्कूल परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एएसपी शिमला सौम्या ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने चुनी गई काउंसिल के सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें उर्वशी चौहान ने स्कूल हैड गर्ल, दीपिका गुप्ता ने सहायक हैड गर्ल और पलक अरोड़ा ने स्पोर्ट्स कैप्टन की शपथ ली।
स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा जोश और स्कूल मैनेजर सिस्टर आल्मा ने छात्राओं को बैज पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में जूनियर और सीनियर दोनों वर्ग की स्टूडेंट काउंसिल को शपथ दिलवाई गई। काउंसिल में अमानत चौहान को वाइस कैप्टन की शपथ दिलाई गई।
जूनियर स्कूल की चुनी गई काउंसिल में मिताली वर्मा ने स्पोर्ट्स कैप्टन और दिव्या ने वाइस कैप्टन की शपथ ली।