फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी धंस सकता है उरनी चोलिंग संपर्क मार्ग!

Mon, 25 Aug 2014 09:35 AM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय जिला किन्नौर के उरनी में जमीन धंसने का क्रम लगातार जारी है। हालत यही रही तो उरनी चोलिंग सड़क मार्ग भी इसकी चपेट में आ जाएगा। ऐसा हुआ तो किन्नौर जिला के साथ-साथ भारत तिब्बत सीमा भी पूरी तरह से देश से जाएगी।
विज्ञापन


क्योंकि एनएच तो मई माह से बंद है। वहीं दरारें अब लिंक सड़क मार्ग तक पहुंचने वाली हैं। ऐसा होता है तो फिर किन्नौर जिला और सीमांत क्षेत्र तक सेना को पहुंचने में भी परेशानी पेश आएगी। वहीं, अब तो उरनी चोलिंग सड़क की भी मीरू के पास हालत दयनीय है।

इस स्थिति को लेकर न ही प्रशासन और न ही सरकार गंभीर है। ऐसे में सवाल उठता है कि उरनी चोलिंग सड़क मार्ग भी धंस कर बंद हो गया तो सरकार और प्रशासन क्या करेगा? हालांकि सरकार और प्रशासन की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि लिंक सड़क मार्ग को पक्का कर चौड़ा किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


इधर, निचले किन्नौर में सेब की फसल तैयार हो गई है, जबकि मटर की फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है। इधर,एसडीएम नीलम दुल्टा का कहना है कि सोमवार से एनएच को बहाल करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

हर रोज लग रहा घंटों जाम
संपर्क मार्ग की दयनीय हालत के कारण हर रोज घंटों जाम लग रहा है। क्योंकि लिंग मार्ग से एक समय से एक ओर से ही वाहन भेजे जा रहे हैं। ऐसे में अगर दूसरी ओर से आ रहा वाहन पहुंचने में लेट हो जाए फिर लंबा जाम लग जाता है ।

कभी भी धंस सकता है लिंक मार्ग
भूस्खलन की चपेट में कभी भी उरनी चोलिंग लिंक सड़क मार्ग आ सकता है। क्योंकि दरारें वहां तक पहुंचने वाली हैं। अगर ऐसा होता है तो किन्नौर के साथ भारत तिब्बत बॉर्डर भी देश और दुनिया से कट जाएंगे।

सरकार नहीं एनएच को लेकर गंभीर: भाजपा
भाजपा के जिला अध्यक्ष बलदेव नेगी का कहना है कि सरकार सड़क मार्ग को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मटर की फसल तैयार है। वहीं, सेब तैयार होने को है, लेकिन किसानों और बागवानों को फलस को मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सता रही है।

नकदी फसल हर हाल में पहुंचेगी मंडियों में: कांग्रेस
इधर, कांग्रेस जिला उमेश नेगी का कहना है कि जिला से नकदी फसल हर हाल में मंडियों में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि उरनी चोलिंग लिंग सड़क मार्ग को चौड़ा और पक्का करने का काम चल रहा है। वहीं, एनएच को बहाल करने का भी काम जल्द पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें