फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेसी लीक करने पर मंत्री ने बदला पूरा स्टाफ

Tue, 27 Sep 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेसी लीक करने की आशंका के चलते शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने अपना पूरा स्टाफ बदल दिया है। पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर, ड्राइवर और सेवादार तक को हटा दिया गया है। उनकी ओर से स्टाफ बदले जाने पर सचिवालय में हलचल है। 
विज्ञापन


हिमाचल में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से लेकर यह कर्मचारी शहरी विकास मंत्री के साथ थे। अब इन कर्मचारियों को शिफ्ट करने को कहा गया है। ये कर्मचारी अब विभागों में अपनी सेवाएं दे सकते हैं। 

सूत्र बताते हैं कि  सचिवालय के कर्मचारियों ने मंत्री के साथ रहने वाले इन कर्मचारियों की शिकायत की है। शहरी विकास मंत्री जहां भी जाते थे, यह स्टाफ उनके साथ रहता था। सचिवालय में जब भी शहरी विकास मंत्री बैठते थे तो यह स्टाफ उनके इर्द गिर्द रहता था। 
विज्ञापन


दिल्ली या दूसरे राज्यों में जाने पर इनमें से कुछेक लोग उनके साथ होते थे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि यह रूटीन प्रक्रिया है। कुछेक स्टाफ बदला है। नए स्टाफ की हामी भरी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें