फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत सत्र: शहरी निकाय के कर्मचारियों का नहीं होगा तबादला

Sat, 15 Dec 2018 09:14 PM IST
ashok chauhan ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
विज्ञापन

 हिमाचल में शहरी निकाय के कर्मचारियों का तबादला नहीं होगा। इन कर्मचारियों के तबादलों के संबंध में सरकार के पास कोई भी नीति विचाराधीन नहीं है। ज्वालामुखी के विधायक रमेश ध्वाला के प्रश्न के लिखित जबाव में शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत के कर्मचारियों का तबादला नहीं होता।

विज्ञापन


नगर परिषद में कार्यरत कार्यकारी अधिकारी का तबादला केवल नगर परिषद और नगर पंचायत सचिव का नगर पंचायत में ही होता है। नगर परिषद और नगर पंचायत के सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, अधीक्षक ग्रेड-दो, सफाई निरीक्षक इस श्रेणी के अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला नगर परिषद तथा नगर पंचायत में कहीं भी किया जा सकता है, जबकि अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों का म्यूनिसिपल काडर होने के कारण तबादला नहीं होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें