बुलंद हौसला और मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो तो राह आसान हो जाती है। इसी जज्बे के साथ पपरोला की शिल्पा ने यूपीएससी परीक्षा में 81वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने पूर्व में भी यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, लेकिन उस समय 259वें रैंक से वह संतुष्ट नहीं थीं।
2013 में यूपीएससी परीक्षा में 259वां रैंक हासिल किया था। शिल्पा वर्तमान में नागपुर में सहायक कमिश्नर आयकर विभाग का प्रशिक्षण ले रही हैं। उनका कहना है कि 259वां रैंक हासिल करने के बाद वह अपनी परफार्मेंस से संतुष्ट नहीं थीं। उसी समय प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बना लिया था।