कुफरी में 5 अक्तूबर से शुरू हुई 25वीं अखिल भारतीय सकुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग स्पर्धा के हुए अलग-अलग वर्ग के टॉप स्कोर करने वाले 11 शूटरों की सूची जारी की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश की अंशिका ने एअर राईफल आईएसएसएसएफ डीफ श्रेणी में 565 के स्कोर के साथ टॉप स्कोरर लिस्ट में शामिल हुई हैं। पीपी साइट एअर राईफल आईएसएसएफ जूनियर मेन श्रेणी में राजस्थान के शशांक 581, पीप साइट एअर राईफल जूनियर वुमन में उत्तर प्रदेश की संभवी शर्मा 574 स्कोर के साथ टॉपर रहीं। अलग-अलग वर्ग में ये शूटर आगे चल रहे हैं। जारी लिस्ट के अनुसार पंजाब के रविंद्र कंबोज पीप साइट एअर राइफल एनआर यूथ मेन श्रेणी में 391 के स्कोर पर पीप साइट एअर राइफल एनआर यूथ वुमन में राजस्थान की निष्ठा खिडिया 395, राजस्थान के ही दक्षवीर सिंह पीप साइट एअर राईफल यूथ मेन में 598, राजस्थान की ख्वाहिश शर्मा पीप साइट एअर राइफल यूथ वुमन में 598, उत्तर प्रदेश के शौर्यवर्धन वर्मा पीप साइट एअर राइफल यूथ मेन में 591 के स्कोर पर हैं। कर्नाटक के हरूदया शरी कोनडुर पीप साइट एअर राइफल सब यूथ वुमन में 592, उत्तर प्रदेश के ईशान चौहान पीप एअर राइफल सब यूथ मेन में 391 और हरियाणा की वंशिका पीप साइट एअर राइफल सब यूथ वुमन में 398 के स्कोर कर टॉप स्कोरर की सूची में शामिल है। इस चैंपियनशिप में हर रोज 350 से अधिक शूटर अपने-अपने वर्ग में प्रदर्शन कर रहे है। आयोजन में नेशनल फेडरेशन के नौ अंतरराष्ट्रीय स्तर के जज ज्यूरी संचालन में सहयोग कर रहे हैं।