फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के जंगल में बेहोश मिली गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, अब तक पहचान नहीं

Wed, 02 Aug 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के तारादेवी जंगल में बेसुध हालत में मिली गर्भवती महिला की आईजीएमसी अस्पताल में मौत हो गई है। महिला ने मंगलवार तड़के सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस अभी तक इसकी पहचान नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को तारादेवी के जंगल में यह महिला बेसुध हालत में मिली थी। दो स्थानीय युवकों ने सबसे पहले इसे यहां देखा जिसके बाद पंचायत प्रधान को इसकी सूचना दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और इसे अस्पताल ले आई।

महिला के शरीर पर चोटों के घाव थे। चिकित्सीय जांच में पता चला कि यह चार माह की गर्भवती है। इसके बाद इसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। महिला की पहचान के लिए पुलिस ने कई थानों में पता कि लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन


मंगलवार तड़के सुबह करीब चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अब इसे 72 घंटे के लिए आईजीएमसी के शव गृह में रखा जाएगा।

महिला की पहचान के लिए पुलिस अब जगह-जगह इश्तहार लगाएगी। अस्पताल में महिला के बच्चे के सैंपल भी लिए गए हैं। जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें