फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा का मानसून सत्र 22 से, इन मुद्दों पर हो सकता है हंगामा

Wed, 02 Aug 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 22 से 25 अगस्त तक चलेगा। बारहवीं विधानसभा के 16 वें और संभवत: आखिरी सत्र में कुल चार बैठकें होंगी। प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई।
विज्ञापन


इस सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं। विपक्ष कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरेगा। बहुचर्चित कोटखाई का गुड़िया प्रकरण और मंडी में फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह के मामले सदन में गूंज सकते हैं।

चंबा के तीसा में छात्रा से रेप के बाद मचे बवाल पर भी हंगामा हो सकता है। मानसून सत्र में सरकार कई अहम अध्यादेश ला सकती है। विधानसभा चुनाव से पहले पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान का असर सदन में भी नजर आएगा।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने बताया कि सत्र के दौरान चार दिन शासकीय कार्य होंगे जबकि एक दिन गैर सरकारी सदस्यों के लिए रखा गया है। बुटेल ने उम्मीद जताई है कि इस सत्र में मुद्दों पर चर्चा कर सदस्य लोगों की बातें सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें