फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का निष्कासन तुरंत वापस ले विवि : माकपा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमल न करने पर आंदोलन की धमकी
विज्ञापन

प्रति कुलपति और कुलसचिव से की मुलाकात

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। संजौली कॉलेज से निष्कासित किए एसएफआई के छह छात्र नेताओं के मामले को लेकर माकपा और इसके सहयोगी संगठनों के नेताओं ने शुक्रवार को विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र वर्मा और कुलसचिव से मुलाकात की।
विज्ञापन

नेताओं ने छात्रों का निष्कासन वापस लेने का आग्रह किया। चेताया कि यदि छात्रों के निष्कासन को वापस नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा। माकपा के पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पूर्व नगर निगम मेयर संजय चौहान, सीआईटीयू के राज्य अध्यक्ष विजेेंद्र मेहरा, एसएफआई के पहले चयनित प्रदेशाध्यक्ष प्रो. घनश्याम चौहान और मौजूदा राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने विवि के अधिकारियों से संजौली कॉलेज से छात्र नेताओं के किए निष्कासन को बिना किसी शर्त वापस लेने की मांग की। नेताओं ने विवि प्रशासन और कॉलेज प्रशासन को शनिवार ग्यारह बजे तक इस पर अपना निर्णय लेने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें