फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासी आज से घर बैठे जमा कर सकेंगे पानी बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी ने शुरू की क्विक बिल पे सुविधा
विज्ञापन

दावा, लोग चंद सेकंड में भर सकेंगे पानी के बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। पेयजल उपभोक्ताओं को पानी के बिल जमा करने के लिए अब कंपनी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
पेयजल कंपनी ने बिल के ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी है। लोग शनिवार से घर बैठे ही पानी के बिल ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। पेयजल कंपनी पहले भी उपभोक्ताओं को बिल भुगतान की ऑनलाइन सुविधा दे रही थी लेकिन पिछले एक माह से यह बंद थी। कंपनी के अनुसार अब बिल भुगतान के लिए नया साॅफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी खास बात यह है कि इसमें क्विक बिल पे के माध्यम से लोग चंद मिनट में बिल जमा कर सकेंगे। उपभोक्ता को सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बिल वाटर बिल पेमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा। इससे क्विक बिल पे विकल्प खुलेगा जहां उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरकर पूरा बिल खुल जाएगा। बिल खुलने के बाद इसके भुगतान का विकल्प आएगा और लोग तुरंत इसका भुगतान कर सकेंगे। बिल भुगतान के लिए डेबिट, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और यूपीआई के अलावा क्यूआर कोड की भी सुविधा दी गई है। इसे स्कैन कर लोग चंद सेकंड में अपना बिल भर सकेंगे।
विज्ञापन




अभी तक यह थी व्यवस्था
पेयजल कंपनी की ओर से पहले भी बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन सुविधा दी थी। लेकिन इसमें भुगतान की प्रक्रिया लंबी थी। बिल खोलने के लिए उपभोक्ता की वेरिफिकेशन होती थी। उपभोक्ता के मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद ही बिल खुलता था। अब क्विक पे विकल्प में उपभोक्ता नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करते ही बिल खुल जाएगा। शहर में 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से 20 हजार से ज्यादा उपभोक्ता अब पानी बिल का ऑनलाइन भुगतान करते हैं। इन सभी को अब सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें