फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि के प्रो. हिम चटर्जी बने जेजे स्कूल मुंबई के कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दिया है प्रेरणा सम्मान
विज्ञापन

कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने दीं शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विजुटल आटर्स विभाग के वरिष्ठ प्रो. हिम चटर्जी को जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स आर्किटेक्चर एंड डिजाइन मुंबई (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी -डी नोवो कैटेगरी) का कुलपति नियुक्त किया है। वह पांच सालों या 70 वर्ष की आयु सीमा दोनों में से जो भी पहले होगा तब तक कुलपति बने रहेंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने इसके लिए प्रो. चटर्जी को बधाई और उनकी कुलपति के रूप में नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सरकार ने प्रो. हिम चैटर्जी को हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर कला के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रेरणा सम्मान दिया है। प्रो. चटर्जी ने भित्तिचित्र, पेंटिंग, रेखांकन और ड्राइंग के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। इनके बनाए 100 से अधिक भित्तिचित्र और कलाकृत्तियां वाराणसी, जम्मू, गोवा एयरपोर्ट, संसद भवन नई दिल्ली, दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों और शिमला तथा सोलन के प्रमुख स्थलों पर लगे हैं। अकादमिक क्षेत्र में वह 23 छात्रों को पीएचडी भी करवा चुके हैं। इनके पिता सनत चटर्जी बंगाल स्कूल के प्रसिद्ध मूर्तिकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें