शिमला। रोटरी क्लब शिमला द्वारा चलाए ई-वेस्ट जन जागरूकता एवं संग्रहण अभियान के तहत शुक्रवार को 253.56 किलोग्राम ई-वेस्ट एकत्रित किया गया। इसमें 203.45 किलोग्राम ई-वेस्ट तो सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय लॉन्गवुड से एकत्रित किया। इस संग्रहण को औपचारिक रूप से सैनिक कल्याण के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कमांडर अतुल चंबियाल ने क्लब को सौंपा। इसके अलावा इंटरैक्ट क्लब दयानंद पब्लिक स्कूल से 50.11 किलोग्राम ई–वेस्ट एकत्र किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष करण बंबा, समिति अध्यक्ष अमित पाल सूद और सचिव डॉ. संदीप सौंठा मौजूद रहे। संवाद