प्रदेश के सभी 6 सवर्ण सांसदों की धर्मशांति की गई। महासभा ने कुछ दिन पूर्व एमसी पार्क के बाहर सवर्ण सांसदों का श्रद्धांजलि समारोह किया था। अब धर्मशांति का आयोजन किया गया।
शिव किशोर वासुदेव, चंदन शर्मा और वशिष्ठ ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के छह सवर्ण सांसद संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे अपने सवर्ण समाज का भी प्रतिनिधित्व करते हैं।
उन्होंने अध्यादेश के रूप में केंद्र द्वारा लाए जा रहे इस कानून का विरोध करने की जहमत तक नहीं उठाई। इस मौके पर अन्य पदाधिकारियों में प्रेम पाल, सौरव शर्मा, विजय कुमार, हर्ष पंडित, सौरभ, हिमांशु विश्वामित्र, अरुण कौशल, मोहित, हरीश कुमार, राकेश और श्याम समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।