फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की वर्चुअल रैली में गरजेंगे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद

Fri, 05 Jun 2020 01:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया, क्षेत्रीय पालक और सरकार में मंत्री राजीव सैजल ने की। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा ने पूर्व कार्यक्रमों की समीक्षा की एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

विज्ञापन


इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया ने कहा कि 30 मई 2020 को केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का प्रथम वर्ष पूर्ण हुआ, जिसमें बहुत सारी उपलब्धियां सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि 22 मार्च 2020 से लेकर अभी तक भारतीय जनता पार्टी धरातल पर सेवा कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि शिमला संसदीय क्षेत्र में अभी तक 1061 बूथों पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठकों का सफल आयोजन हुआ है, जिसके लिए कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आह्वान किया है कि पांच जून 2020 से लेकर 30 जून 2020 तक केंद्र सरकार मोदी 2.0 के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर एक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा।  उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी संसदीय क्षेत्रों में वर्चुअल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें सबसे पहली रैली शिमला संसदीय क्षेत्र की ओर 10 जून 2020 को होगी। इसकी अध्यक्षता प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करने जा रहे हैं। उनके साथ मुख्य वक्ता के रूप में कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें