फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने को भारत प्रतिबद्ध: जेपी नड्डा

Wed, 23 May 2018 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भारत अपने नागरिकों के लिए सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज हासिल करने को प्रतिबद्ध है। ऐसा हमारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 में साफ तौर पर व्यक्त किया गया है। 

विज्ञापन


नड्डा जिनेवा में 71वीं विश्व स्वास्थ्य असेंबली की पूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए प्रतिबद्ध थीम के बारे में भी अपने विचार व्यक्त किए। 

कहा कि भारत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज यूएचसी के सभी सिद्धांतों तथा स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने, मुक्त दवाओं एवं निदान तक पहुंच को बेहतर करने, यूएचसी प्राप्त करने संबंधी हमारे विजन को साकार करने के लिए भारी भरकम स्वास्थ्य देखभाल खर्च को कम करने के उद्देश्य से कई पहलुओं पर तेजी से काम कर रहा है। 

विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना से मिलेगा ये फायदा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने हाल ही में आयुष्मान भारत को लांच किया है। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्रों के जुड़वा स्तंभों, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रावधान और 500 मिलियन व्यक्तियों को कवर करने वाले 100 मिलियन परिवारों के लिए द्वितीयक एवं

तृतीयक देखभाल हेतु प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन पर आधारित है। कहा हम देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी तक पहुंच रहे हैं जिन्हें प्रति वर्ष 500000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य संरक्षण योजना होगी। 

कहा कि गैर.संचारी रोगों, एनसीडी के बोझ को कम करने के लिए भारत ने पांच आम एनसीडी यथा उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा से जुड़े तीन आम कैंसर की रोकथाम और प्रबंधन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के लिए सार्वभौमिक जांच पहले ही शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

टीबी तपेदिक को समाप्त करने के लिए इतना बजट

कहा कि कि वर्ष 2025 तक टीबी तपेदिक को समाप्त करने संबंधी भारत की महत्वाकांक्षी योजना के अनुरूप सरकार ने टीबी के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना के कार्यान्वयन की शुरुआत कर दी है और 550 मिलियन डॉलर आवंटित किए हैं। 

इस दौरान जेपी नड्डा ने वाक द टॉक कार्यक्रम का भी उदघाटन किया और सभी के लिए स्वास्थ्य सभी के लिए योग का आह्वान किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान ब्रिटेन, ब्राजील और स्वीडन के अपने समकक्षों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें भी की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें