फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को घर-घर तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Sun, 16 Jul 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को भी लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं ताकि लोगों को उनके झूठ का पता चल सके।
विज्ञापन
दधोल में बारिश से प्रभावित स्थानों का निरीक्षण करते अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं और झंडूता में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक की। बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों की रूपरेखा, पार्टी और संगठन को किस तरह मजबूती मिले, इसके लिए चर्चा की गई। अनुराग ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई गईं जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता प्रदेश में सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों को भी लोगों के घर-घर तक पहुंचाएं ताकि लोगों को उनके झूठ का पता चल सके।

घुमारवीं मंडल प्रधान सुरेश ठाकुर ने कहा की तीन महीने में पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की तीन या चार छोटी बैठकों का आयोजन किया जाएगा। झंडूता की बैठक में जीत राम कटवाल ने कहा कि राष्ट्रवाद एवं विकास की दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए केंद्र में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए समय से पहले प्रयत्नशील होना जरूरी है।
विज्ञापन


बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। उन्होंने दधोल, बिलासपुर, घुमारवीं और स्वारघाट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आपदा के आकलन में तेजी लाने और जल्द मदद सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। अनुराग ने कहा कि लोगों का दर्द मेरा दर्द है और मेरी पूरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें