फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: नफरत फैलाने वालों के मुंह पर मोहब्बत की बात तुष्टीकरण की राजनीति

Sun, 21 May 2023 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन जुटा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूरी उम्र नफरत फैलाने वालों के मुंह पर मोहब्बत की बात करना तुष्टीकरण की राजनीति जैसा है। भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद करने वाले अब नए पैंतरे अपना रहे हैं। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस जनता के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पा रही है।

विज्ञापन


वह रविवार को ऊना में पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। कहा कि कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है। देश पर 60-65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वह आज रेवड़ियों की बात करते हैं। 2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी, लेकिन 2019 के नतीजे सबके सामने हैं।

कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भाजपा जनसंपर्क से जन समर्थन जुटा रही है। एक माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को देंगे। अनुराग ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजीव बिंदल ऊना पहुंचे हैं। उनके इस दौरे से कार्यकर्ताओं को बल व प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें