फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- विदेशी धरती की विचारधारा कांग्रेस को दे गए अंग्रेज

Thu, 09 May 2024 09:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बंगाणा (ऊना)

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में कांग्रेस का हाथ बाहरी ताकतों के साथ है। यह बात उन्होंने कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में शिरकत कर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि देश में कांग्रेस का हाथ बाहरी ताकतों के साथ है। 1947 में देश आजाद हुआ। अंग्रेज भारत छोड़कर चले गए, लेकिन विदेशी धरती की विचारधारा देश में कांग्रेस पार्टी को दे गए। जो हर समय देश में टुकड़े-टुकड़े करने और जनता को विभाजित करने में तुली है। यह बात उन्होंने कुटलैहड़ भाजपा के पन्ना प्रमुख कार्यक्रम में शिरकत कर त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के चाहे राहुल गांधी हों या फिर कांग्रेस के अन्य बड़े नेता। सत्ता की कुर्सी को पाने के लिए बाहरी ताकतों का सहारा लेकर जनता को भड़काने का काम करने पर लगे रहते हैं। अनुराग ने कहा कि 2014 में भाजपा ने देश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पांच वर्ष का समय मांगा था। देश की जनता ने 282 सीटें भाजपा को देकर प्रचंड और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी। 2019 में देश के लोगों ने 303 सीटें दीं और अब मिशन 400 पार करना है।

इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, कुटलैहड़ के चुनाव प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर, सह प्रभारी संजीव कटवाल, जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, उपाध्यक्ष ऊना बलराम बबलू, मनोहर लाल शर्मा, सूरम सिंह, संतोष सैनी, महिला मोर्चा से सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें