फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ने खुद कलम पकड़ कागज पर लिखी बुजुर्ग की फरियाद , जानें पूरा मामला

Tue, 21 Jun 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

 अनुराग ठाकुर ने जब बुजुर्ग को बैठे हुए देखा तो वह उठकर बुजुर्ग के पास पहुंच गए।
  उन्होंने पहाड़ी भाषा में बुजुर्ग का हाल जाना और समस्या के बारे में पूछा। 
विज्ञापन
लिखी बुजुर्ग की फरियाद। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक बुजुर्ग की फरियाद सुनी और अपने जेब से पेन निकालकर कागज पर उसकी फरियाद लिखी। अनुराग की इस सादगी को देख मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने गांव समीरपुर स्थित अपने घर पर उपस्थित थे। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोगों की भारी भीड़ थी। तभी हमीरपुर से एक बुजुर्ग वहां बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। अनुराग ठाकुर ने जब बुजुर्ग को बैठे हुए देखा तो वह उठकर बुजुर्ग के पास पहुंच गए।

विज्ञापन


 उन्होंने पहाड़ी भाषा में बुजुर्ग का हाल जाना और समस्या के बारे में पूछा तो बुजुर्ग ने बताया कि उनका बेटा अमन पंजाब पुलिस की हिरासत में है। पंजाब पुलिस ने उनके बेटे को क्यों हिरासत में लिया है, इसकी जानकारी भी नहीं मिल रही। वह काफी बुजुर्ग हैं और हर वक्त बेटे की चिंता सताती है। बुजुर्ग ने पूछा कि उनका निजी सहायक कहां है तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह अभी यहां मौजूद नहीं हैं। इसलिए जो कुछ बताना है मुझे ही बता दो मैं लिख लेता हूं। 




अनुराग ठाकुर जब बुजुर्ग की बात सुन रहे थे तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पास में खड़े होकर दोनों की बात सुन रहे थे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह पुलिस से बात कर इस बारे में जानकारी एकत्रित करेंगे और हर संभव मदद करेंगे। इसके बाद बुजुर्ग ने अनुराग से पूछा कि आपसे मिलने के लिए इतने लोग आए हैं और क्या आपने भोजन किया है तो अनुराग ठाकुर ने कहा कि अभी तक भोजन ग्रहण नहीं किया और सभी लोगों की समस्याएं सुनने के बाद ही भोजन करेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री साढ़े चार किमी. नंगे पांव चलकर पहुंचे मंदिर 
 केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और उनकी पत्नी शेफाली ठाकुर मंगलवार शाम को अपने निवास स्थान से माता अवाहदेवी मंदिर तक साढ़े चार किलोमीटर नंगे पांव चलकर पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री की माता शीला धूमल भी उनके साथ मौजूद रहीं। सभी ने अपनी कुलदेवी माता अवाहदेवी का आशीर्वाद लिया। केंद्रीय मंत्री के घर समीरपुर से माता अवाहदेवी मंदिर की दूरी करीब साढ़े चार किलोमीटर है। ऐसे में उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया। केंद्रीय मंत्री व परिवार ने रात दस बजे तक मंदिर में आयोजित कीर्तन में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें