फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया 27-28 को मंडी दौरे पर रहेंगे

Wed, 25 Jan 2023 06:37 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)

सार

भाजपा महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया 27-28 जनवरी को मंडी के दौर पर आ रहे हैं। वह 27 जनवरी को सुबह 10:00 बजे चंडीगढ़ से मंडी पहुंचेंगे। 11:00 बजे मंडी में सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिरकत करेंगे। भाजपा महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बताया कि इसके बाद केंद्रीय मंत्री मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को केंद्रीय मंत्री नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज का दौरा करेंगे। शनिवार 28 जनवरी को सुबह द्रंग विधानसभा क्षेत्र में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को बने रहना है कि नहीं, 4 और 5 फरवरी को चर्चा 
 भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में होगी। इसमें भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेगी। इसके अलावा प्रदेश में संगठन चुनाव पर भी चर्चा होगी। प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव के बारे में भी इसमें चर्चा होगी। हालांकि, एक संभावना यह भी बनी हुई है कि जिस तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को इस पद पर बनाए रखा गया है, ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव तक मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को इस पद पर बनाए रखा जा सकता है। हालांकि, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंत्रणा होगी कि क्या-क्या किया जाना है। विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर भी बैठक में मंथन होगा। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पहले ही कह चुके हैं कि बागी किसके कहने पर खडे़ हुए, इस बारे में विचार-विमर्श करने की जरूरत है। भाजपा की हार का कारण रहे बागियों पर भी मंथन हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें