फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मनसुख मांडविया बोले- आयुष्मान भारत योजना के साथ राजनीति न करे सुक्खू सरकार

Sat, 28 Jan 2023 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर(मंडी)

सार

मनसुख मांडविया ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से जीतेंगे। 
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने द्रंग विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में सुक्खू सरकार को चेतावनी दी है कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर राजनीति न करे। उन्होंने कहा कि ऐसा आभास हो रहा है कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना को ठंडे बस्ते में डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से जीतेंगे। कहा कि कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है जबकि अन्य दलों के लिए सत्ता सर्वोपरी होती है। प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए संस्थान कांग्रेस ने बंद कर दिए।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह ने बिना बजट के काॅलेज खोले थे, जिन्हें हमने चलाया था। उसी प्रकार कर्ज की बात करने वालों को यह मालूम होना चाहिए कि सबसे ज्यादा कर्ज वीरभद्र सिंह की सरकार ने 2012 से 2017 तक के शासनकाल में लिया था और जाने के बाद हमें विरासत में पचास हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ गए थे। इस अवसर पर सदर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिल शर्मा, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल और नाचन के विधायक विनोद कुमार, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ओपीएस देने के लिए संस्थानों पर ताले मत लगाओ
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि जहां-जहां भी संस्थान बंद किए गए हैं, वहां पर भाजपा की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इस मामले को कोर्ट में भी ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेश स्कीम (ओपीएस) देने के लिए संस्थानों पर ताले मत लगाओ।
विज्ञापन


पूर्ण ने बताया, कांग्रेस इसलिए छोड़ी
द्रंग के पूर्व विधायक पूर्ण चंद ने कहा कि कांग्रेस में सेकेंड लाइन के नेताओं को उभरने नहीं दिया जाता है। इसके अलावा पैसे लेकर टिकटों का आवंटन किया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में परिवारवाद का बोलबाला है, इसीलिए उन्होंने पार्टी को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें