जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के हिमाचल दौरे पर आएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 15 जून से हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि 15 जून को सुबह 8.30 बजे धर्मशाला सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
यहां वह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के ‘संपर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत सुबह 10 से शाम 6 बजे तक क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों से उनके घरों में जाकर मुलाकात करेंगे। शाम को धर्मशाला से रवाना होकर नड्डा रात करीब 10 बजे बिलासपुर अपने घर अमरपुर पहुंचेंगे।
16 जून को सुबह 10 बजे बिलासपुर से हमीरपुर के लिए रवाना होंगे। हमीरपुर में वह दोपहर के समय डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर बाद वह हमीरपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।