फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नड्डा बोले, लिस्ट दे सरकार, रुके हुए काम मैं करवाऊंगा

Mon, 20 Mar 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह आरोप गलत है कि केंद्र की योजनाओं में पैसा नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से आह्वान किया कि उन्हें रुके हुए कामों की लिस्ट दी जाए, वे काम करवा देंगे। रविवार को होटल पीटरहॉफ शिमला में कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री बोले- वे किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार केंद्र की अच्छी नीतियों का लाभ उठाए और इन्हें जनता तक पहुंचाए। सरकार केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाने में चूक रही है। नड्डा ने कहा कि हिमाचल में भाजपा के नेतृत्व का फैसला समय आने पर होगा। भाजपा नीति और रणनीति के तहत काम करती है। हिमाचल में बदलाव की लहर चल रही है।

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह बदलाव का संकेत है। कहा कि उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीबों और उपेक्षित वर्ग के लिए चलाई गई नीतियों पर मुहर लगाई है। प्रयास हो रहे हैं कि इसी तेजी के साथ पूरे देश में
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लागू किया जाए। जनता को इसका लाभ मिले। कहा कि हिमाचल सरकार की केंद्र की योजनाओं को लागू करने में हो रही देरी को लेकर जनता सजग हो गई है। नवंबर में इसका फैसला हो जाएगा।

शिलान्यास करने का कर रहा हूं इंतजार

नड्डा ने कहा कि शिमला में 150 करोड़ से बनने वाले सुपर स्पेशिलिएटी ब्लॉक का शिलान्यास करने को वे एक साल से इंतजार कर रहे हैं। 120 करोड़ के स्टेट कैंसर संस्थान, 45 करोड़ से मंडी टरशरी कैंसर केयर सेंटर का भी इंतजार किया जा रहा है। जब शिमला में पीलिया फैला था तो उन्होंने इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च से 10 करोड़ का एक प्रोजेक्ट जांच को स्वीकृत किया, लेकिन अभी भूमि की तलाश ही चल रही है।

बीमार नहीं होने के केंद्र ने बनाई स्वास्थ्य नीति
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि नई स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने लोगों को बीमार नहीं होने देने के काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले बीमार पड़ने पर इलाज देने के लिए नीति बनाई जाती थी। अब रोग मुक्त नीति बनाई गई है। इस नीति के तहत निशुल्क डायलिसिस की सुविधा दी जाएगी। जिला स्तर पर डायलिसिस सेंटर बनाए जाने हैं। प्रदेश में डिजिटल मेडिकल एजूकेशन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

देहरा में ही बनेगा सीयू का 70 फीसदी हिस्सा: धूमल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि केंद्रीय विवि का 70 फीसदी हिस्सा देहरा में ही बनेगा। इसका निर्णय हो चुका है। सीएम वीरभद्र सिंह केंद्रीय विवि के मामले में धर्मशाला की जनता को गुमराह और देहरा के लोगों को ठग रहे हैं। देहरा के साथ भेदभाव होता आया है। धूमल परागपुर में माफियाराज हटाओ, हिमाचल बचाओ रैली में संबोधित कर रहे थे। कहा कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी बना दिया गया, लेकिन अब वीरभद्र सिंह वहां कर्मचारी भेजने से इनकार कर रहे हैं। 

चुनावी साल में बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे हैं। चुनाव के लिए कुछ माह ही शेष हैं। ऐसे में सरकार इतनी जल्दी भत्ता कैसे देगी? इस बारे में कोई गाइडलाइन तक नहीं बनाई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में महाविद्यालयों के फट्टे लग रहे हैं। रक्कड़ कॉलेज को सरकार ने एक लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से पूछा कि क्या एक लाख में कॉलेज भवन बन सकता है। जो अधिकारी दलाल बनकर काम कर रहे हैं, उन्हें भाजपा सरकार बनते ही बचाने कोई नहीं आएगा। उन्हें सिर्फ उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा ही बचा सकती है। 

कहा कि चौपाल के विधायक कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कांग्रेस ने उन्हें रोकने के लिए पूरा दबाव डाला, लेकिन कामयाब नहीं सकी। अब सीएम कह रहे हैं कि जिसे जाना है, वह जा सकता है। धूमल ने कहा कि 4-9-14 का पूरा लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है। पुलिस कर्मी भी कांट्रेक्ट पर रखे जा रहे हैं। भाजपा के सत्ता में आते ही कॉलेजों से रूसा सिस्टम तब तक हटा दिया जाएगा, जब तक पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार नहीं होता। इस दौरान जसवां परागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक रविंद्र रवि और पूर्व मंत्री रमेश धवाला भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें