सेब के साथ अन्य फलदार पेड़ भी नष्ट हो गए हैं। केंद्र से हिमाचल के लिए कृषि और बागवानी के करोड़ों के प्रोजेक्ट मंजूर हुए हैं। भारी बारिश से इन जिलों के बागवानों-किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री बोले - केंद्र सरकार ने किसानों-बागवानों के लिए फसल की पैदावार से पहले और पकने के बाद होने वाले नुकसान की भरपाई को फसल बीमा योजना शुरू की है। किसानों के लिए फसल बीमा योजना लागू करने का दायित्व राज्य सरकारों का है।
फसल बीमा योजना लागू करने के लिए किसानों से न्यूनतम बीमा प्रीमियम लिया जाता है। शेष राशि का कुछ हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार वहन कहती है। योजना में किन फसलों को लाया जाना है, यह भी राज्य सरकार को अधिसूचित करना होता है।