फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदीप बावा का हाल पूछने पीजीआई चंडीगढ़ पहुंचे वीरभद्र

Sat, 06 Oct 2018 09:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परवाणू (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इंटक प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का हाल जानने के लिए शुक्रवार सुबह पीजीआई पहुंचे। उन्होंने बावा हरदीप को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बावा पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी शब्दों की।

विज्ञापन


कहा कि हिमाचल में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिनदहाड़े किसी नेता पर हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो जाते हैं। सरकार को इस घटना पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी इस बारे में बात की है। 

विज्ञापन

बावा हरदीप के परिवार को उनका सहयोग मिलता रहेगा

उन्होंने कहा कि बावा हरदीप के परिवार को उनका सहयोग पहले भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। इससे पूर्व वीरवार देर शाम को वीरभद्र सिंह के पुत्र एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी पीजीआई चंडीगढ़ जाकर बावा का हालचाल जाना।

गत 27 सितंबर को परवाणू में प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। बावा तब से ही पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती हैं। यहां इनसे मिलने वालों का तांता लगा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री पहले ही कुशलक्षेम पूछ चुके हैं।

शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पीजीआई पहुंचे और बावा हरदीप सिंह का कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक किरनेश जंग व प्रदेश खादी बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश चौहान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें