यूनेस्को निगरानी समिति की सदस्य जापान की हयाशी और आस्ट्रेलिया के पीटरसन माइकल ने बताया कि कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक का सफर बेहद रोमांचक रहा। रेलवे का झरोखा कोच बेहद आकर्षक है। इसमें आगे और पीछे गैलरी में खड़े होकर वादियों को बेहद करीब से निहारा जा सकता है।
उन्होंने रेलवे स्टॉफ के व्यवहार की भी प्रशंसा की। बाबा भलखू रेल संग्रहालय के ओल्ड बस स्टैंड एंट्री गेट पर स्थापित किए गए स्टीम इंजन के मॉडल की भी टीम ने तारीफ की। समिति की जापानी सदस्य हयाशी ने स्टीम इंजन मॉडल के साथ सेल्फी भी खींची।