फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: निर्माणाधीन पुल का डंगा गिरा, जिले में पानी-सिंचाई की 57 योजनाएं ठप, 30 सड़कें बंद

Sat, 08 Jul 2023 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

शनिवार सुबह नाहन की विक्रमबाग पंचायत के मंढेरवा गांव के लिए निर्माणाधीन पुल का पूरा डंगा (वायर क्रेट) अचानक ध्वस्त हो गया। पहले ही इस पुल का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चलने की वजह से लोगों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
निर्माणाधीन पुल का डंगा गिरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। शनिवार सुबह नाहन की विक्रमबाग पंचायत के मंढेरवा गांव के लिए निर्माणाधीन पुल का पूरा डंगा (वायर क्रेट) अचानक ध्वस्त हो गया।पहले ही इस पुल का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चलने की वजह से लोगों को आज तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। जबकि, मारकंडा नदी इस समय उफान पर है। ये पुल तो नहीं बना लेकिन उससे पहले डंगा गिरने से कार्य की गुणवत्ता पर भी अब सवाल उठने लगे हैं। चार करोड़ रुपये से बन रहे पुल का पिछले छह माह से कार्य ठप है।

विज्ञापन



भारी बारिश से जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। जगह-जगह पहाड़ दरकने से शनिवार को जिले में 30 सड़कें बंद हो गईं। इससे लोक निर्माण विभाग के 28 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मूसलाधार बारिश के बीच हुए भूस्खलन से शिलाई डिवीजन की 20, संगड़ाह की 6 और नाहन मंडल की 4 सड़कें घंटों तक अवरुद्ध रहीं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने देर शाम तक कुछेक सड़कों को बहाल कर दिया। 11 सड़कों पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। इससे सरकारी व निजी बसों समेत कई वाहन सड़कों पर जगह-जगह फंसे रहे।

वहीं यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल सफर तय करना पड़ा। इसके साथ-साथ जलशक्ति विभाग की 57 पेयजल और सिंचाई योजनाएं मलबा आने से प्रभावित हो गई हैं। इनमें पांवटा साहिब, नाहन, शिलाई क्षेत्र की योजनाओं को क्षति पहुंची है। विभाग योजनाओं को हुए नुकसान के आकलन में जुटा है।
विज्ञापन


जटोन बांध के खोलने पड़े फ्लड गेट
जिला सिरमौर और ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के चलते गिरि नदी का जलस्तर बढ़ गया है। शनिवार को भी गिरि पावर हाउस के जटोन बैराज के गेट खोलने पड़े। इससे मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई थी।

घर पर गिरा डंगा
पच्छाद क्षेत्र में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश से धरोटी पंचायत के भंगेंजी निवासी बीरदत्त के मकान पर डंगा गिर गया। इससे मकान के लेंटर को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें इसका मुआवजा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें