फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 प्रतियोगिता: भारोत्तोलन में कांगड़ा और सोलन का दबदबा, हैंडबाल में ये फाइनल में पहुंचे

Sun, 05 Nov 2023 06:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मैहतपुर (ऊना )

सार

शतरंज में कांगड़ा ने प्रथम और शिमला ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन ने स्वर्ण, कांगड़ा ने रजत, मंडी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में चल रही अंडर-19 छात्रों की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। हैंडबाल के पहले सेमीफाइनल मैच में बिलासपुर ने मंडी को शिकस्त दे दी है। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऊना जिला ने सिरमौर की टीम को मात देकर फाइनल में जगह पक्की की। बास्केटबाल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कांगड़ा ने मंडी और दूसरे सेमीफाइनल में ऊना ने हमीरपुर की टीम को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश पाया है।

विज्ञापन


शतरंज में कांगड़ा ने प्रथम और शिमला ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग के 73 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन ने स्वर्ण, कांगड़ा ने रजत, मंडी ने कांस्य पदक जीता। 81 किलो भार वर्ग में भी सोलन ने स्वर्ण, कांगड़ा ने रजत, मंडी ने कांस्य पदक जीता है। 89 किलो भार वर्ग में भी सोलन ने ही स्वर्ण झटका। ऊना ने रजत और मंडी को कांस्य पर ही संतोष करना पड़ा।

96 किलोभार वर्ग में सोलन ने स्वर्ण, ऊना ने रजत, कांगड़ा ने कांस्य पदक हासिल किया है। 102 किलो भार वर्ग में कांगड़ा ने स्वर्ण सोलन ने रजत और मंडी ने कांस्य पदक जीता है। 102 प्लस भार वर्ग में कांगड़ा ने स्वर्ण, ऊना ने रजत और मंडी ने कांस्य पदक हासिल किया है। वेटलिफ्टिंग में 224 अंक के साथ कांगड़ा को विजेता और 221 अंकों के साथ सोलन को उप विजेता घोषित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें