राज्य शतरंज संघ (एचपीएससीए) और जिला शिमला शतरंज संघ (डीएससीए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले दिन ओपन और बालक वर्ग के तीन जबकि बालिका वर्ग के दो राउंड खेले गए। इस अवसर पर एचपीएससीए के सीईओ केके सकलानी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों का चयन कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के लिए 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। एचपीएससीए के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन और खेल भावना प्रदेश में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। इस अवसर पर एचपीएससीए के महासचिव संजीव ठाकुर और कोषाध्यक्ष संजीवन सरस्वत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद