फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basketball Competition: सिंतबर में अंडर-19 और अक्तूबर में होगी सीनियर राज्य बास्केटबॉल स्पर्धा

Thu, 17 Aug 2023 05:30 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

जूनियर वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल  प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता अक्तूबर में होगी।
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रतियोगिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से अगले दो महीने में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को आयोजन किया जाएगा। जूनियर वर्ग की अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल  प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर में किया जाएगा। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता अक्तूबर में होगी। इसके लिए बास्केटबॉल संघ की ओर जल्द ही शेड्यूल जारी कर जिला संघों को सूचित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस बार मंडी जिले में अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता की मेजबानी बिलासपुर करेगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग के मुकाबले होंगे।

विज्ञापन


वहीं, प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव अजय सूद ने कहा कि संघ की ओर सितंबर और अक्तूबर में जूनियर-सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंडी में होगा। जबकि सीनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुर जिले में आयोजित की जाएगी। जल्द संघ की बैठक आयोजित कर तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। सभी जिला संघों को प्रतियोगिताओं की जानकारी दे दी जाएगी। वहीं, प्रतियोगिताओं से राष्ट्रीय स्तरीय स्पर्धा के लिए खिलाड़ियों का भी चयन होगा। जो आगे होने वाली जूनियर-सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें