प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में होंगे। दो सितंबर को अमतर क्रिकेट स्टेडियम हमीरपुर और बिलासपुर स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एक दिवसीय अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अब सितंबर माह के पहले सप्ताह में होंगे। दो सितंबर को अमतर क्रिकेट स्टेडियम हमीरपुर और बिलासपुर स्टेडियम में सेमीफाइनल होंगे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमतर मैदान में खेला जाएगा। जुलाई माह के तीसरे सप्ताह में शुरू हुए अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों को बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा था। बारिश कम होने के चलते अब फिर से शेड्यूल जारी किया गया है। दो सितंबर को बिलासपुर क्रिकेट स्टेडियम में बिलासुपर और सोलन के बीचपहला सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
इसी दिन दूसरा सेमीफाइनल मैच नादौन के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में ऊना और हमीरपुर के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें चार सितंबर को खिताब के लिए भिडेंगी। एचपीसीए के उपाध्यक्ष और क्रिकेट संचालन समिति के अध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि बारिश के चलते बदले गए अंतर जिला अंडर-19 एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबलों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। चार सितंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अमतर मैदान में खेला जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल मुकाबले बिलासपुर और अमतर में होंगे। इसके लिए शेड्यूल तय कर लिया गया है।