फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी यात्रियों से भरी निजी बस, 39 घायल

Mon, 25 Nov 2019 12:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
ज्वाली में निजी बस हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के 32 मील-जवाली मार्ग पर बगडूर में निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट खाई में गिर गई। हादसा सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे हुआ। बस 32 मील की ओर से गुगलाड़ा-तलवाड़ा (वाया मैरा पल्ली) रूट पर जा रही थी।

विज्ञापन


इसमें सवार सभी 39 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायल 12 लोगों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। गमगीन रही कि बस पेड़ से टकराकर न रुकती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। 

घायल लोगों की चीखपुकार सुनकर स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। अभी तक हादसे के कारणों को पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। बस चालक रशपाल निवासी हरनोटा (जवाली) के खिलाफ पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

12 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया

- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सूचना मिलते ही एसएमओ जवाली डॉ. अमन दुबे ने चिकित्सकों सहित स्टाफ को मौके पर भेजकर घायलों का उपचार शुरू कर दिया।

स्थानीय टैक्सी चालक अपने वाहनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल जवाली में घायलों का इलाज चल रहा है। पूरा अस्पताल लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया।

बताया जा रहा है कि बस में 39 लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। 12 गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का सिविल अस्पताल जवाली में इलाज चल रहा है।

तहसीलदार जवाली संतराम नागर भी अस्पताल पहुंचे व मरीजों का हाल पूछा। उधर, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है तथा जांच जारी है। 
विज्ञापन

घायल यात्रियों की सूची

बस हादसे में घायल लाेग - फोटो : अमर उजाला
बस हादसे में ओमी देवी (54), मदनलाल (60), वंशिका (18), पवन कुमार (36), रेणु (26), ज्ञान चंद (76), संध्या देवी (53), कुलदीप कुमार (20), दिशा (20), सरदारा बेगम (35), रीना (26), शाह (45), ललिता (40), श्याम लता (45), सूरज दीन (24), पवन कुमार (30), मोना (28), कविता (30), शिखा (24), ज्योति (17), डिंपल (40), बिंता (40), मोहम्मद तालिब (36), प्रियंका (24), उर्मिला (54), सुरेंद्र (48), स्वरूप सिंह (59), पूनम देवी (29), साहिब कुमार (25), बीना देवी (45), ब्यासा देवी (62), सुषमा (31), रशपाल (48), सुषमा (59), किरपाल सिंह (67) घायल हुए हैं।

इन घायलों को टांडा किया है रेफर
बस हादसे में गंभीर घायल सुषमा पठानिया निवासी धमेटा, किरपाल पठानिया धमेटा, पूनम देवी बे मैस्कर, ओमी देवी कुठेड़, संध्या देवी कुठेड़, डिंपल कटोच कोतवाली बाजार धर्मशाला, दिशा त्रिलोकपुर, वंशिका दरकाटी, ललिता गगल, बिंता गुलेरिया मेहसकर और रेणु को टांडा अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें