फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धक्का स्टार्ट 108 एंबुलेंस ने बचाने की जगह ले ली जान

Fri, 07 Sep 2018 11:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहो (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज को लेने जा रही खटारा धक्का स्टार्ट 108 एंबुलेंस बेकाबू होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकानदार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका यूनुस बेगम (75) पत्नी नूर अली साहो के देहरी गांव की रहने वाली थी। एंबुलेंस में मौजूद महिला ईएमटी और तीन राहगीर को हलकी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


चंबा के साहो बाजार में हुई घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसने शाम को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका के परिजनों को प्रशासन ने दस हजार जबकि घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की मदद दी है।

पुलिस के अनुसार एंबुलेंस वीरवार दोपहर मरीज को लाने जा रही जा रही थी कि साहो बाजार में अचानक खराब हो गई। खराब एंबुलेंस को ढलान पर स्टार्ट करने के लिए चालक ने प्रयास किया, लेकिन एंबुलेंस बेकाबू होकर तीन राहगीरों को रौंदते हुए सीधा मनियारी की दुकान में जा घुसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान में मौजूद दुकानदार यूनुस बेगम को संभलने का मौका नहीं मिला। बुरी तरह से कुचले जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने ही घायल तीनों राहगीरों को गुलाम बीबी, शेरबानो और मिर्जा निवासी गांव गोल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें