शिक्षकों का कैडर भी इन स्कूलों में अलग से होगा। शिक्षक भर्ती नए सिरे से की जाएगी। शिक्षकों का तबादला नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में सिर्फ अन्य विद्या केंद्रों में शिक्षक सीमित अवधि के लिए डेपुटेशन पर ही जा सकेंगे। इन स्कूलों में आधुनिक आईसीटी लैब, आडिटोरियम, जिम, स्विमिंग पूल, डिजिटल पुस्तकालय, इंडोर और आउटडोर खेलों के लिए बड़े खेल मैदान भी बनाए जाएंगे।
स्कूल में मेडिकल ऑफिसर, पैरा मेडिकल के पद भी सृजित किए जाएंगे। अटल आदर्श विद्या केंद्रों में सिर्फ संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को ही एडमिशन दी जाएगी। निर्धारित 50 सीटें भरने के लिए अधिक आयु वाले बच्चों को एडमिशन में प्राथमिकता दी जाएगी। अटल आदर्श विद्या केंद्र खोलने के लिए सरकार को 50 बीघा भूमि की जरूरत है। ऐसे में जिन विधानसभा क्षेत्रों में आसानी से भूमि मिल जाएगी। उन क्षेत्रों में ही स्कूल खुल सकेंगे।