फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident Shimla: शिमला में बेकाबू ट्राले ने रौंदीं 30 गाड़ियां, लोक गायक विक्की समेत 13 लोग घायल

Mon, 25 Jul 2022 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 7
बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बेकाबू ट्राले ने 30 गाड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में लोकगायक विक्की चौहान समेत 13 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि फल मंडी भट्ठाकुफर से सेब की 650 पेटियां लादकर यह ट्राला उत्तर प्रदेश के लखनऊ जा रहा था। मंडी से बाहर निकलते ही मुख्य सड़क पर आकर ट्राला अनियंत्रित हो गया।

इसी बीच परिचालक कूदकर ट्राले से बाहर निकला और लोगों को आवाज लगाकर दूर रहने की हिदायत देने लगा। बेकाबू ट्राला कतार में लगीं गाड़ियों को रौंदता चला गया। ट्राले को बेकाबू होता देख मौके पर अफरातफरी मच गई। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए भागा। इसी बीच चालक ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय की दीवार से ट्राले को टकरा दिया। इससे ट्राले के पहिये तो थम गए लेकिन करीब 30 गाड़ियां चपेट में आ चुकी थीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
मंजर तबाही वाला था। सभी गाड़ियां इधर-उधर बिखरी हुई थीं। अफरातफरी के बीच लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया। यहां पर सीएमओ व डॉक्टरों की टीम मौके पर मुस्तैद रही और घायलों का उपचार किया।

विज्ञापन

3 of 7
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ट्राले की ब्रेक फेल हो गई थी। हालांकि, असल कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। डीएसपी मुख्यालय कमल ने बताया कि ढली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की तफ्तीश जारी है।



 

4 of 7
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इन्हें आई चोटें
हादसे में लोकगायक विक्की चौहान (43) उनकी पत्नी श्वेता (32) बेटा मिवान (2), आरुषि (20) पुत्री राजेंद्र, श्रुति (20) पुत्री रविंद्र  शिवालिक नर्सिंग हॉस्टल भट्टाकुफर, दीपक अटवाल (32) पुत्र सुरेंद्र पाल ढली, जुब्बल निवासी, कांता देवी (60) पत्नी स्वर्गीय प्रताप सिंह ठियोग निवासी और नेपाली मूल के दिल बहादुर (18) पुत्र अमर सिंह जिला सल्याण निवासी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
आईजीएमसी के डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि पांच को अस्पताल से छुट्टी दे दी है। अन्य घायलों का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार चल रहा है। हादसे में दो लोगों की हड्डियों में फ्रेक्चर हुआ है। इनमें एक घायल के घुटने और दूसरे के शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
आईजीएमसी में लोक गायक विक्की। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला से बातचीत में विक्की चौहान ने बताया कि गनीमत रही कि सभी की जान बच गई। बताया कि उनका वाहन जाम लगने से लगी लाइन के सबसे अंतिम में खड़ा थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि सब सहम गए। विक्की चौहान ने बताया कि उनकी गाड़ी में उनका दो साल का बेटा और पत्नी श्वेता भी साथ थीं। शिमला में बेटे को टीका लगवाने के बाद सभी लोग अपने घर ठियोग की ओर जा रहे थे इस बीच यह हादसा हो गया। बताया कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है। शाम पांच बजे तक डॉक्टर उनके सिर पर लगी हल्की चोट का उपचार करते रहे और उनकी पत्नी के माथे में चोट लगी है लेकिन वह ज्यादा गंभीर नहीं है। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के बाद जिला प्रशासन की ओर से शहरी एसडीएम निशांत ठाकुर भी मौके पर आए और घायलों का कुशलक्षेम पूछा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्षतिग्रस्त गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
अफरातफरी का रहा माहौल
प्रत्यक्षदर्शी विजय भारती, सुरेंद्र, सुमित और दीपेश कुमार ने बताया कि वह बस का इंतजार कर रहा था। अचानक से एक ट्रक बेकाबू होते हुए सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारते हुआ दीवार की तरफ चला गया। लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग अपनी जान को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। उसने बताया कि ट्रक की ब्रेक फेल हो गई थी। ट्रक ड्राइवर को भी चोटे आई हैं और उसे भी उपचार के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें