फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: शातिरों ने पूर्व सैनिक के खाते से उड़ा लिए 1.37 लाख रुपये

Mon, 01 Jun 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शातिरों ने गगरेट के साथ लगते गांव संघनई काला पंगा के प्रकाश चंद एक लाख 37 हजार का चूना लगा दिया। अज्ञात नंबर से फोन आने पर सेवानिवृत्त सैनिक प्रकाश चंद ने शातिर को अपने बैंक खाता नंबर की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद 28 मई और 29 मई दो दिन में ही खाते से लगभग 9 बार खाते से पैसे निकले। इसी दौरान खाते से लगभग एक लाख सैंतीस हजार रुपये निकल गए। जिसके मेसेज भी पूर्व सैनिक को आते रहे। रविवार की छुट्टी होने के कारण प्रकाश चंद सोमवार को अपने पुत्र संजीव कुमार को लेकर जब बैंक में पासबुक में एंट्री करवाने आए तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


बुजुर्ग प्रकाश चंद ने बताया कि 30 वर्ष पहले वह सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन पहली बार वह ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पैरालाइज होने के कारण बिस्तर पर है, अब तो उनकी दवाइयों के भी लाले पड़ गए हैं। हालांकि गगरेट में उन्होंने बैंक मैनेजर को इस बाबत शिकायत दे दी है। 
एसबीआई गगरेट के सीनियर बैंक मैनेजर आशीष ढांढा ने कहा कि बार-बार जागरूक करने के बाद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने खाते की जानकारी साझा न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें