फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: ऊना की सिमरन ने कंप्यूटर साइंस परीक्षा परिणाम में किया टॉप

Sat, 29 Jul 2023 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोल (ऊना)

सार

 ऊना जिले के बही तलमेहड़ा गांव की सिमरन धीमान ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स में प्रदेश भर में पहला स्थान पाया है। अब होनहार छात्रा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री कर रही हैं। 
विज्ञापन
सिमरन ने कंप्यूटर साइंस परीक्षा परिणाम में किया टॉप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बही तलमेहड़ा गांव की सिमरन धीमान ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स में प्रदेश भर में पहला स्थान पाया है। अब होनहार छात्रा कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में डिग्री कर रही हैं। प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स के घोषित परीक्षा परिणाम में 1025 में से 935 अंक लेकर सिमरन धीमान ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


सिमरन ने डॉ. भीमराव आंबेडकर सरकारी बहुतकनीकी संस्थान अंबोटा से तकनीकी पढ़ाई कर मुकाम हासिल किया है। सिमरन धीमान के पिता राकेश धीमान खरयालता पंचायत के प्रधान हैं। माता शोभा रानी गृहणी हैं। सिमरन ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया है। सिमरन ने बताया कि उसके पिता राकेश धीमान ने हमेशा उसे प्रोत्साहित किया है।

उसकी परवरिश बेटों की तरह ही की है। गांव की बेटी की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सदाशिव मंदिर ध्यूंसर के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, सेवानिवृत मेजर रघबीर सिंह, खरयालता पंचायत समिति सदस्य राजिंद्र सिंह, उप प्रधान अशोक कुमार मोनू , रघवीर सिंह संगम, सुखदेव सिंह, अशोक कुमार, राजेश ठाकुर, सोहन सिंह और क्षेत्र के अन्य लोगों ने सिमरन की उपलब्धि के लिए खुशी व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें