फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una Road Accident: सिक्कर का परोह में पलटा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला, 38 घायल; 10 गंभीर

Tue, 30 Jul 2024 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, अंब (ऊना)।

सार

ऊना में सिक्कर का परोह गांव में एक पिकअप ट्राला पलट गया। हादसे में 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है। श्रद्धालु माता ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे के बाद चक्क मगलानी नकदोर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब नादौन मार्ग पर रक्कड़ कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण ट्राला में सवार 38 घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




श्रद्धालु सोमवार को माता ज्वाला जी मंदिर पहुंचे थे। जहां से वह मंगलवार को माता नैना देवी मंदिर में शीश नवाने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, नायब तहसीलदार अंब कमलेश कुमार ने अस्पताल में मरीजों के हाल का जायजा लिया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पांच-पांच हजार और दो घायलों को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें