फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र में शिक्षक करवा रहे विद्यार्थियों को नकल, सीसीटीवी फुटेज में खुलासा

Wed, 29 Mar 2023 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

ऊना जिले का एक निजी स्कूल में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से बनाया गया परीक्षा केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में निजी स्कूल के शिक्षक नकल रोकने के बजाए परीक्षार्थियों को नकल में मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
नकल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का एक निजी स्कूल में प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से बनाया गया परीक्षा केंद्र सवालों के घेरे में आ गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में निजी स्कूल के शिक्षक नकल रोकने के बजाए परीक्षार्थियों को नकल में मदद कर रहे हैं। इसका खुलासा उक्त परीक्षा केंद्र की पुरानी सीसीटीवी फुटेज जांचने पर हुआ है। एसडीएम उड़नदस्ते ने निरीक्षण के दौरान यह पाया है। मामला सामने आने पर एसडीएम उड़नदस्ते के सदस्यों ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम से की। उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए जरूरी कार्रवाई के लिए हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के सचिव को पत्र लिखा है। पत्र में उक्त स्कूल की कार्यप्रणाली को लेकर सचिव को अवगत करवाया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उड़नदस्ते ने निजी स्कूल में बने परीक्षा केंद्र में पुरानी सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पाया कि परीक्षा केंद्र में स्कूल अध्यापक नकल को रोकने के बजाए परीक्षार्थियों को नकल सामग्री मुहैया करवाने में लगा हुआ है। फुटेज को देखकर खुद उड़नदस्ते में लगा स्टाफ दंग रह गया। इस निजी स्कूल के परीक्षा केंद्र में नकल का अलग ही तरह का मामला सामने आने से अब चर्चाओं का बाजार गर्म है। उधर, एसडीएम सदर विश्व चौहान ने बताया कि सदस्यों की शिकायत उन्हें मिली थी। इस पर मामले को लेकर शिक्षा बोर्ड सचिव को पत्र लिखा गया है। कहा कि नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें