फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन बजट प्रावधान में शामिल : गोहेन

Wed, 02 Jan 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को बजट प्रावधान में शामिल कर लिया गया है। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन ने शिमला के सांसद वीरेंद्र कश्यप को लोकसभा में बताया कि हिमाचल में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए चार रेल परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे इस समय 6769 करोड़ रुपये लागत की 63.1 किलोमीटर लंबी भानुपल्ली-बिलासपुर-बेरी रेलवे लाइन, 3044.10 करोड़ लागत की 50 किलोमीटर लंबी ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन, 1540

विज्ञापन


करोड़ रुपये लागत की 33.23 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन और 2528.49 करोड़ रुपये लागत की 112.9 किलोमीटर लंबी नंगल डैम-तलवाड़ा रेलवे लाइन के निर्माण पर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन के निर्माण कार्य को बजट प्रावधान में शामिल कर लिया गया है। 

पांवटा को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए हुए दो सर्वे
राजेन गोहेन ने बताया कि सिखों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पांवटा साहिब को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए दो सर्वे किए गए हैं। घनौली से बद्दी, नालागढ़, जगाधरी, सूरजपुर, कालाअंब, पांवटा साहिब होते हुए देहरादून रेलवे लाइन के पहले सर्वे में 216 किलोमीटर लंबी इस लाइन की कुल लागत 3746 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन कम ट्रैफिक और ऊंची लागत की वजह से इस लाइन पर कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेहोवा से जगाधरी, यमुनानगर होते हुए पांवटा साहिब को जोड़ने के लिए किए 145 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन की कुल निर्माण लागत 1954 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसकी तकनीकी और आर्थिक व्यावहारिकता के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

दौलतपुर तक अब जल्द मिलेगी रेल सुविधा

दौलतपुर चौक (ऊना)। नववर्ष के पहले दिन मंगलवार को दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन पर डीएमआर अंबाला (डिविजनल रेलवे मैनेजर)  डीसी शर्मा निरीक्षण यान में पूरी टीम के साथ पहुंचे और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दौलतपुर चौक स्टेशन ट्रैक का निरीक्षण किया। ट्रैक के निरीक्षण के साथ डीएमआर डीसी शर्मा ने अपने पूरे दलबल के साथ चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे स्टेशन कुनेरन और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन का भी बारीकी से निरीक्षण किया। 

विशेष तौर पर कंट्रोल रूम, स्टाफ एकोमोडेशन, स्टेशन सिक्योरिटी सहित अन्य सुविधाएं जांचीं गईं। उन्होंने औपचारिक एलान नहीं किया लेकिन सूत्रों के अनुसार अंब अंदौरा दौलतपुर चौक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से ट्रेन चलाने के लिए उपयुक्त पाया गया है। चिंतपूर्णी मार्ग रेलवे कुनेरन और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन में तमाम सुविधाएं भी सही पाई गई हैं। 

उनके साथ सीनियर डीसीएम हरी मोहन, डीएनसी पंकज गुप्ता, डीएमजी वीरेंद्र कादयान, पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर सिमरन, डिप्टी चीफ इंजीनियर नटराज सिंह, एसएसई संजीव कुमार, एक्सईएन राकेश कुमार, दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन इंचार्ज राजिंद्र कुमार, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

अंबाला सब डिवीजन रेलवे बोर्ड सदस्य एवं भाजपा नेता सुशील कालिया ने बताया कि दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन और चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशन कुनरेन का उद्घाटन करवाना और दौलतपुर चौक स्टेशन तक रेलगाड़ी पहुंचाना सांसद अनुराग ठाकुर की प्राथमिकता है।

अंबाला डिवीजन के सीनियर डीसीएम हरी मोहन ने बताया कि दौलतपुर चौक और चिंतपूर्णी मार्ग स्टेशन और अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से  दौलतपुर चौक स्टेशन तक ट्रैक सही है और इसका उद्घाटन 6 जनवरी 2019 को रेलवे मंत्री पीयूष गोयल के हाथों अंब में होने की पूरी संभावना है। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा उच्चाधिकारियों के माध्यम से बुधवार 2 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें