फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: नंगल में गैस रिसाव से सनोली में अफरातफरी, स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 31 Oct 2025 11:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

 ऊना की सीमावर्ती पंचायत सनोली माजरा में गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। 
विज्ञापन
नंगल में गैस रिसाव से सनोली में अफरातफरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएसीएल नंगल की पाइपलाइन में फिर गैस लीकेज का मामला सामने आया है। गुरुवार देर शाम ऊना की सीमावर्ती पंचायत सनोली माजरा में गैस रिसाव होने से स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने एसडीएम ऊना सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर भेजा। दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। सदर विधायक सतपाल सत्ती भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत की।

विज्ञापन


उन्होंने पीएसीएल नंगल प्रबंधन से समस्या के स्थायी समाधान की अपील की। गौरतलब है कि इससे पहले भी पीएसीएल नंगल की पाइपलाइन से गैस और घातक केमिकल के रिसाव के मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कुछ लोग बेहोश भी हो चुके हैं। हालांकि, वीरवार देर शाम हुई इस घटना में किसी के बेहोश होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोग गुरुद्वारे के पास एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे।

स्थिति बिगड़ती देख उपायुक्त ने एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल को मौके पर भेजा। उन्होंने काफी प्रयासों के बाद लोगों को शांत करवाया और उन्हें आग्रह किया कि वे अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपें। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते कई वर्षों से इस समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान जल्द नहीं निकला, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया, जिसे एसडीएम ऊना ने शांत करवाया। मामले की जांच जारी है। - जतिन लाल, उपायुक्त ऊना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें