फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Leh Bus Service: लेह-केलांग-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, अब मई-जून 2026 में ही कर सकेंगे सफर

Fri, 31 Oct 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अशोक राणा, केलांग (लाहौल-स्पीति)।

सार

Delhi Leh Bus Service: एचआरटीसी की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन
लेह-केलांग-दिल्ली रूट एचआरटीसी बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे ऊंचे और लंबे रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा इस सीजन के लिए बंद कर दी गई है। निगम ने इस बार यह सेवा 11 जून को शुरू की थी, लेकिन बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण सिर्फ डेढ़ महीने बाद ही बस इस रूट पर दौड़ी।

विज्ञापन


अब यात्री इस रूट पर अगले सीजन यानी मई-जून 2026 में ही सफर कर सकेंगे। यह बस सेवा चार दर्रों बारालाचा, नकीला, लाचुलुंगला और तंगलंगला से होकर गुजरती है और इसे देश की सबसे दुर्गम एवं ऊंचाई वाले रूटों में गिना जाता है। लेह से दिल्ली की दूरी करीब 1,026 किलोमीटर है। जिसे यह बस लगभग 36 घंटे में तय करती है। केलांग बस अड्डा प्रभारी प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस बार लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण न केवल यह रूट प्रभावित हुआ, बल्कि हिमाचल और लद्दाख का पर्यटन कारोबार भी काफी प्रभावित रहा। उन्होंने कहा इस बार लेह-दिल्ली बस सेवा नो प्रॉफिट-नो लॉस की स्थिति में रही। संवाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें