फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा के बीच कसौली पहुंचे उमर अब्दुला

Fri, 03 Oct 2014 07:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
द लारेंस स्कूल सनावर का 167वां स्थापना दिवस वीरवार दोपहर बाद तीन बजे शुरू हुआ। इसमें भाग लेने के लिए 1964 बैच के ओल्ड स्टूडेंट गोल्डन जुबली मनाने और 1989 बैच के ओल्ड सनारियन सिल्वर जुबली मनाने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बतौर ओल्ड सनारियन पहुंचे हैं। वह गुपचुप तरीके से कसौली पहुंचे। उनकी झलक तक देखने को नहीं मिली। स्थापना पर मुख्यातिथि किंग ऑफ भूटान जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक 4 अक्तूबर को पहुंचेंगे।

उनकी महारानी और ओल्ड सनारियन जेटसन पेमा शाम को पर्यटन नगरी कसौली पहुंच चुकी हैं। वह सेना क्षेत्र में ठहरी हैं। पूजा बेदी के भी सनावर स्कूल में पहुंचने की सूचना है। उधर, स्कूल में पहुंचे गेस्ट मीडिया से दूरी बनाए रखी। शुक्रवार को सालाना एथलेटिक मीट, पेंरेंटस काउंसलिंग आदि होगा।
विज्ञापन


त्रासदी के बावजूद उमर कसौली में

एक तरफ जेएंडके बाढ़ की त्रासदी से त्रस्त है तो दूसरी तरफ सीएम उमर अब्दुल्ला सनावर में बतौर ओल्ड सनारियन पहुंचे हैं। सनावर स्कूल में अपनी सिल्वर जुबली सेलिब्रेट करने को ओल्ड सनारियन एवं जेएंडके के सीएम भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन


वह जहां ठहरे थे, वहां मीडिया वालों को जाने से मनाही कर दी गई। सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती से कैमरे के साथ क्षेत्र में खड़ा न होने की हिदायत तक दे डाली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें