फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डीडीयू अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी कतारों में नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन

अभी एक मशीन होने से झेलनी पड़ रही है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। डीडीयू अस्पताल शिमला में अल्ट्रासाउंड जांच करवाने आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अस्पताल प्रबंधन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए अल्ट्रासाउंड सुविधा को बेहतर बनाने का फैसला लिया है।

जल्द ही अस्पताल में एक नई अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी जिससे मरीजों को लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह जानकारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ लोकेंदर शर्मा ने दी। अभी अस्पताल में केवल एक ही अल्ट्रासाउंड मशीन है, जिस पर रोजाना सैकड़ों मरीजों की जांच की जाती है। मरीजों को कई बार घंटों लाइन में लगना पड़ता है और कभी-कभी कई दिन बाद की तारीख मिलती है। इस कारण कुछ मरीजों को बाहर प्राइवेट लैब में जांच करवानी पड़ रही थी जहां अल्ट्रासाउंड 800 से 1200 रुपये में होता है। डीडीयू अस्पताल में यह टेस्ट केवल 150 रुपये में होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त मशीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जल्द ही नई मशीन स्थापित की जाएगी जिससे अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा और तेज हो जाएगी। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रोगियों को समय पर जांच मिल सकेगी। नई मशीन के आने से न केवल मरीजों का समय बचेगा बल्कि उन्हें सस्ती और समय पर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ भी मिलेगा। साथ ही बाहर प्राइवेट लैब पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें