फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: भुंतर में विशेष समुदाय के तीन कारोबारियों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम

Mon, 23 Sep 2024 06:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)

सार

भुंतर में विशेष समुदाय के तीन कारोबारियों को मकान मालिकों ने दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन
भुंतर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कथित मस्जिद विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भुंतर और कुल्लू में भी इसका असर दिखना शुरू हो गया है। भुंतर में विशेष समुदाय के तीन कारोबारियों को मकान मालिकों ने दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है। इन्हें कुछ समय की मोहलत दी गई है। उधर, कुल्लू के विशेष समुदाय के कारोबारियों ने भी सोमवार को उपायुक्त तोरुल एस रविश से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

विज्ञापन

दूसरी ओर, 30 सितंबर को कुल्लू शहर में जन जागरण अभियान के तहत हिंदू संगठन व आम लोग सड़कों पर उतरेंगे। जन जागरण अभियान को कामयाब बनाने के लिए देवभूमि जागरण मंच प्रयास कर रहा है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रमुख सुनील आर्य ने 30 सितंबर को कुल्लू में होने वाले जन जागरण अभियान में शामिल होने के लिए लोगों से अपील की गई है। उपायुक्त ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर कुछ लोग उनसे मिले हैं। उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुल्लू में सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ी हुई है। किराये की दुकानाें और घरों को खाली करने की पहल चलाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसके पक्ष में है तो कोई विरोध कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें